दुनियाँ का सबसे डरावना भुतिया आइलैंड, जहाँ हर तरफ है मौत

World’s Most Haunted Ghost Island, Hindi
Hlo i am brother tierthraj sharma back with a new mysterious topic
So let's begin
कौन सा है दुनियां का सबसे वीरान और डरावना आइलैंड, किधर है यह बेहद ही खौफनाक भुतिया द्वीप जिधर हैं भूतो का डेरा, क्यों नहीं जाना चाहता कोई भी शख्स इस डरावने, खौफनाक भुतिया आइलैंड पर? इन सब सवालों के जवाब मिलेंगे आपको हमारी आज की इस पोस्ट में:
आपने डरावने घर, किले या गढ़ के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या आपने ये कभी सुना है की एक पूरा का पूरा आइलैंड ही भूतीहा और डरावना हो। दरअसल उत्तरी इटली की वेनेटियन लगून्स में स्थित इस आइलैंड पर जाना प्रतिबंधित है। सरकार ने लोगों के जाने पर बैन लगाया है। सिर्फ शराब बनाने के लिए जरूरी फसल के समय पर ही लोग यहां जाते हैं। मछुआरे भी इसके पास मछली पकड़ने नहीं जाते। उनके जाल में कई बार मरे हुए इंसानों की हड्डियां फंस जाती हैं।
यहां से जिंदा लौट पाना मुश्किल
इटली में एक ऐसा आइलैंड है, जिसे ‘आइलैंड ऑफ डेड’ के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां जाने वाले लोगों का जिंदा बचकर लौट पाना मुश्किल है। दरअसल, इस आइलैंड से जुड़ी हुई एक खौफनाक कहानी है, जिसकी वजह से लोग यहां जाना भी नहीं चाहते। आइए बताते हैं क्या है वो कहानी

मरीजों को मरने के लिए छोड़ दिया
बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को मरने के लिए लाकर छोड़ दिया जाता था। बाद में ब्लैक डेथ (काला बुखार) के समय भी आइलैंड का ऐसा इस्तेमाल जारी रहा।
जिंदा जला दिए गए 1 लाख से ज्यादा लोग
ऐसे में जो लोग मर जाते थे, उन्हें यही पर दफना दिया जाता था। बाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगभग 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से लोग इसे भुतहा मानने लगे और ये आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया।
दिखने लगे भूत
हालांकि, 1922 में इस आइलैंड पर मेंटल हॉस्पिटल बनाया गया, लेकिन कुछ सालों बाद ही इसे बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि यहां पर डॉक्टर्स और नर्सों को कई असामान्य चीजें नजर आने लगी थीं। वहीं, पागलखाने में भर्ती मरीजों को भी प्लेग के मरीजों के भूत दिखाई देते थे।

1960 में एक प्राइवेट मालिक ने खरीदा
मेंटल हॉस्पीटल के बंद होने के कई साल बाद तक ये आइलैंड दोबारा वीरान पड़ा रहा। इसके बाद इटली की सरकार ने 1960 में इसे प्राइवेट मालिक को बेच दिया। वह शख्स अपनी फैमिली के साथ कुछ ही दिन रहा, फिर इस जगह को छोड़ कर चला गया।
होने लगी अनहोनी घटनाएं
इसके बाद एक दूसरे परिवार ने इसे हॉलिडे होम बनाने के लिए खरीदा, लेकिन वह भी यहां सिर्फ एक दिन टिक सके। कहा जाता है कि आइलैंड के मालिक की बेटी के मुंह को किसी ने काट दिया था, जिसे जोड़ने के लिए चौदह टांके लगाने पड़े थे।
कोई भी जिंदा लौट के नहीं आता
इन तमाम घटना के बाद भी कई लोगों ने इसकी पड़ताल करने की कोशिश की। लेकिन सच की तलाश में गए ज्यादातर लोग यहां से जिंदा लौटकर नहीं आ सके और ये आइलैंड हमेशा के लिए वीरान हो गया। हालांकि, जो लोग बचकर वापस लौट आए उनका कहना था कि यहां पर बीमारी से मरे हुए लोगों की आत्माएं भटकती हैं।
हालांकि, इस भुतिया आइलैंड की सच्चाई क्या है, अभी भी एक रहस्य है।

हमारी लेटेस्ट अपडेट और ऐसी ही रोचक तथ्य और मिस्टीरियस पोस्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारा फेसबुक पफ लाइक करें।
अगर आपको इस सम्बन्ध में कुछ पता है तो हमे कमेंट कर के जरूर बताये।
     धन्यबाद।

Comments

Popular posts from this blog

‘समय यात्रा की सच्ची घटनाएं’: जानें उन लोगों के बारे में जो कर चुके हैं ‘Time travel’

दुनियां के अनसुलझे रहस्य | Unsolved Mystery in Hindi

दिल्ली की 10 डरावनी जगह ( Top10 Haunted Places in Delhi)