‘समय यात्रा की सच्ची घटनाएं’: जानें उन लोगों के बारे में जो कर चुके हैं ‘Time travel’

Time travel
समय यात्रा बस कोई सोच नहीं..बल्कि इतिहास हमें इसकी कई सबूत देता हैं। आज हम आपको बताएंगे समय यात्रा से जुड़े ऐसे ही तथ्यों के बारे में जिसे जानकर पूरे देश के वैज्ञानिक हैरान हैं….
हम ये तो नहीं कह सकते के ये सारे सबूत सही हैं पर हम सोचने पर जरुर मजबूर हो जाते हैं के वाकई में समय यात्रा सच हो सकता हैं।
आज हम आपको समय यात्रा के कुछ रोचक घटनायें बताएँगे..
(इन सारी घटनाओं का स्रोत इंटरनेट हैं)..
लोगों का मानना हैं इन सारे लोगो ने समय यात्रायें की हैं।
1. “Time Traveling Hipster” -इन्टरनेट में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध समय यात्रा की विवादिक सबूत के रूप में ये फ़ोटो रहा हैं..लोगो की मानना हैं के ये व्यक्ति एक समय यात्री हैं। ये फोटो…
“Bralorne Poineer Museum” की सम्पति हैं। जो की पहली बार 2004 में लोगो को दिखाया गया था,
फ़ोटो में पीछे लिखी तारीख से पता चलता हैं के ये फ़ोटो सन1940 की हैं जो के “Reopening Of South Forks Bridge In Gold Bridge” की दुबारा खुलने के मौके पर लिया गया था। फ़ोटो में खड़े व्यक्ति के बारे में लोगो का मानना हैं के व्यक्ति के कपड़े सन1940 के वेशभूषा शैली से काफी आधुनिक हैं। साथ ही व्यक्ति के हाथ में एक डिजिटल कैमरा पकड़ा हुआ हैं, जो के आज के फोटो कैमरा जैसा लगता हैं..
लोग इस व्यक्ति के कपड़े तथा सन ग्लास के वजह से मानते हैं के उस वक़्त ऐसे आधुनिक चीज़े फैशन में थे ही नहीं। और इस तरह की कैमरा तब आविष्कार में थे ही नहीं, इन सब बातों को लेकर लोग ये मानते हैं के ये व्यक्ति आधुनिक समय का कोई समय यात्री हैं,
जो समय यात्रा करके उस समय में गया था और संयोगवस इस फ़ोटो में कैप्चर कर लिया गया हैं।फ़ोटो के विपक्ष में भी काफ़ी बाते कही गयी के फ़ोटो असली नहीं हैं बल्कि इसे फोटोशॉप किया गया हैं। और स्रोत से पता चलता हैं के ये फ़ोटो अकदम असली हैं जिसे किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं की गयी हैं। और सबूत के तौर में फ़ोटो को “Vertual Museum Of Canada” के वेबसाईट पर देखा जा सकता हैं। फिर सवाल ये उठता हैं के क्या ये व्यक्ति वाकई में एक समय यात्री था? स्रोतें कुछ और भी बताती हैं। कई वेबसाईट व्यक्ति के फैशन के बारे में सफाई देते हुए कहती हैं के पहनी गयी कपड़े और सन ग्लास उतने भी आधुनिक नहीं हैं, जितने उस समय को देखते हुए लगते हैं। बल्के उस समय के दुर्भल फैशन में आते हैं। स्रोतें जो भी कहे पर आज भी इस व्यक्ति के आधुनिक पहनावें के वजह से लोगो के बीच में रहस्य बना हुआ हैं।

“Mann’s Chinese Theatre”
ये घटना सन1928 की हैं, तस्वीर में दिखाई जाने वाली ये लेडी सेलफोन से बात करती हुई दिखाई देती हैं, ये तस्वीर हॉलीवुड में हुए Mann’s Chinese Theatre फुटेज का ये तस्वीर दिखाताा हैं के ये बूढ़ी औरत बाएँ हाथ को अपने कान पर इस तरह जा रही हैं जैसे आज के समय अनुसार वो सेलफोन पर बात करते हुए जा रही हो, लेडी के आसपास कोई भी नही हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके के वो अपने आसपास के किसी से बात करते हुए चल रही हो, सिवायें एक आदमी के जो उससे काफी दुरी पर हैं और वो चला जा रहा हैं। इस फोटो का पता फिल्म मेकर George Clarke ने लगाया। हम तो ये नही कह सकते के ये लेडी एक समय यात्री हैं, पर आजतक इस लेडी के बारे में स्पष्ट जानकारी ना होने के बाद लोग इसे समय यात्री ही मानते हैं।

 “रूडोल्फ फेंटज़”
बात जून1950 की हैं, न्यूयॉर्क के एक पुलिस वाले ने एक व्यक्ति को सडक के बीचो बीच खड़े पाया। पोलिस वाला ये समझ नहीं पा रहा था के वो इन्सान सडक के बीच में क्यों खड़ा हैं। पुलिसवाला उस व्यक्ति के पास जाना चाहता था क्यूंकि वो व्यक्ति कुछ उलझा लग रहा था, पर इसी बीच एक कार ने उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। और उस व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस द्वारा थोड़ी छानबीन करने पर उसके जेब से कुछ चीजे मिली, जो थी पुराने जमाने के कुछ सिक्के, नोट व्यासिक कार्ड जिसपर Dr. Rudolf Fenz का नाम था, और 1 लेटर था जो जून1876 में भेजा गया था। इस केश की जाँच करने वाले ऑफिसर ने इसके बारें में पता करना शुरू किया, और उन्होंने पाया के सन1876 में एक व्यक्ति इसी नाम का लापता हुआ था, और वो उस समय लगभग 29साल का था। और जिस पुलिसवाले ने मौके पर देखा था जिसकी मौत हो गयी थी, वो व्यक्ति भी तकरीबन 29साल का था। और सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये थी के जिस व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई गयी थी, उसकी डिटेल्स इस व्यक्ति से बिल्कुल मेल खाती थी। तो क्या ये वहीं इंसान था जिसके लापता होने की रिपोर्ट 1876 में लिखवाई गयी थी!! अगर ये वही था तो ये बात बहुत लोग मानते हैं के वो एक समय यात्री था।

“Taured Man”
ये बात सन1954 की हैं, जब एक आदमी टोक्यो एअरपोर्ट पर उतरा,
जब उस व्यक्ति का पासपोर्ट स्टाम्प के लिए गया तो उसके पासपोर्ट में ये पाया गया के वो इंसान एक Taured नाम के एक देश से हैं।
इस देश का नाम सुनकर उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया, और उससे पूछताछ शुरू की गयी। के वो किस देश का हैं पूछे जाने पर उसने बताया के वो Taured नाम के देश से हैं जो के फ्रांस और स्पेन के बीच में एक देश हैं। जब उस व्यक्ति को मैप दिया गया और कहा गया के इसमें अपना देश बताओ, तो अपना देश ना खोज पाने के कारण वो व्यक्ति परेशान हुआ और उसने Andorra नाम के जगह के आसपास का एरिया बताया के उसका देश इस जगह पर हैं। और उसने ये भी बताया के उसने Andorra का नाम कभी नहीं सुना हैं। और साथ ही उसने ये कहा के Taured उसका देश हज़ार सालो से हैं। और वो जपान में लगभग पिछले 5सालो से व्यासिक कार्य के लिए आता जाता हैं।
और उसके पासपोर्ट में सब एंट्रीज़ चेक की गयी, जो की सही पाई गयी।। सिर्फ यहीं नहीं उसके पास Taured नामक देश द्वारा दी गयी ड्राइविंग लाइसेंस था, जो के उसके दावे को और भी सुनिचित करने लगा। उस व्यक्ति को पोलिस द्वारा एक होटल में रखा गया और 2गार्ड उसके दरवाजे पर रखा गया ताकि वो व्यक्ति कहीं जा ना सके, और अगली सुबह पूछताछ के लिए जब दरवाजा खोला गया तो वो व्यक्ति अपने कमरे में नहीं मिला। आश्चर्य की बात ये हैं, के ना ही उस कमरे में कोई दूसरा दरवाजा था बल्कि बस एक खिड़की थी जिससे भागना नामुमकिन था, क्यूंकि वो कमरा होटल के 15वीं इमारत पर था। जहाँ से नीचे जा पाना मुमकिन नहीं था। आजतक उस व्यक्ति का सुराग नहीं मिल पाया, के वो कहाँ से आया था और कहाँ चला गया। इसलिए लोग इसे समय का एक यात्री मानते हैं।

 “Montauk Project”
Montauk Project एक तरह के परीक्षन थे, जो के लौ आयरलैंड में चलाये जा रहे थे। इसका उदेश्य था मनोवैज्ञानिक युद्ध की टेकनिक बनाना। और कुछ रिसर्च समय यात्रा पर भी चल रही थी, सन1943 में एक प्रोजेक्ट शुरू हुई, जिसमे के एक नेविवार शिप को गायब किया जा रहा था। ये परीक्षन नेवी डिसट्रोयर शिप पर हुआ जिसमें शिप के उपर इलेक्ट्रोमेग्नेटिक का काफी प्रभाव डाला गया, जिसके कारण ये हुआ के शिप गायब हो गयी और टेलीपोर्ट होकर फिला डेल्फीया से नॉर्थपोल वेर्जेनिया में पहुंच गयी और कुछ देर बाद वापस फिला डेल्फीया आ गयी।
हैरानी की बात ये हैं फिला डेल्फीया और वेर्जिनियाँ की दुरी  लगभग 450km हैं, पर इस परीक्षन का बहुत बुरा परिणाम हुआ क्यूंकि शिप में मौजूद ज्यादातर लोग मारे गये, कुछ लोग बहुत ही रहस्यमय तरीके से शिप की धातुओं के बीच फँस गये और जो कुछ जिन्दा बचे, उनकी याददाश्त को काफ़ी नुकशान पहुँची..हालाँकि इस परीक्षन का बहुत ही दर्दनाक अंत हुआ। पर वैज्ञानिकों को इस घटना को लेकर काफ़ी अच्छा भविष्य दिखा, के वो समय यात्रा को सच कर सकते हैं। और माना जाता हैं के ऐसे परीक्षन आज भी वहाँ किये जाते हैं, पर ऐसे सभी परीक्षन सबसे छुपकर जमीन के निचे किये जाते हैं।

 
“Sir Vector Goddard”‘
बात 1935 की हैं जब Vector Goddard एक उड़ान भर रहे थे, जो के इंग्लैंड में हैं। रास्ते में वो एक टूटे फूटे एयरफिल्ड से निकले और वो एयरफिल्ड एक जंगल में तब्दील होते जा रहा था।ना वहाँ कोई जहाज था, ना कोई रनवे उस दिन vector goddard सही सलामत पहुँच गये, और कुछ दिन वहाँ रुके फिर vector goddard वापस आने का फैसला किया। वो उसी रास्ते से जा रहे थे जिससे वो आये थे, फिर से वो उस एयरफिल्ड के उपर पहुँचे और जैसे ही वो वहां पहुँचे तो एक तेज तूफ़ान में फंस गये और वो विमान से अपना नियन्त्रण खो दिए, और अचानक उनका विमान निचे गिरना शुरू हुआ, और वो कुछ समय बाद उस तूफान से बाहर निकल आये..और जैसे ही वो तूफ़ान से बाहर निकले वो हैरान रह गये क्यूंकि वो फिर से उस एयरफिल्ड के उपर थे, पर इस समय वो एयरफिल्ड एकदम अलग था। वो एकदम नये जैसा लग रहा था..और वहाँ पर 4प्लेन भी खड़े थे!
जिनकी रंग पीले थे, जबकि उस समय की प्लेन सिल्वर रंग के होते थे। और आसपास मैकेनिक्स भी घूम रहे थे, जिन्होंने नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे, पर उस समय रॉयल एयरफाॅर्स के कपड़े भूरे रंग के होते थे। उन प्लेन में से एक मॉडल ऐसा भी था जो उन्होंने कभी नही देखा था। जैसे जैसे उनका प्लेन उड़ता गया वो एयरफिल्ड पीछे छुटता गया..और जैसे ही वो एयरफिल्ड पीछे छूटा फिर से उसी प्रकार के तूफान ने Vector Goddard को घेर लिया, पर इस बार वो तैयार थे और तूफान से आसानी से बाहर निकल आये, जैसे ही वो इंग्लैंड पहुंचे उन्होंने ये वाक्या अपने दोस्तों को बताई, पर किसी ने भी उनकी बातो पर विश्वास नही किया। और इसके बाद वो ये बात किसी को भी नहीं बताई, और जब 1975 में उन्होंने एक किताब लिखी जिसका नाम ‘Flight Towards Reality’ उसमें उन्होंने ये बात कही.. और दोस्तों चौकाने वाली बात ये हैं के इस घटना के लगभग 4साल बाद 1939 में रॉयल फाॅर्स की ड्रेस नीली हो गयी थी, और प्लेन भी पीले रंग की कर दी गयी थी और एक नया प्लेन भी आ गया था जिसका नाम था मजीस्टर,  सारे चीजे बिल्कुल वैसी ही हो गयी थी वैसे vector goddard ने देखा था।
तो क्या उस तूफ़ान के कारण Vector Goddard ने समय यात्रा की थी।.
तो यह थी समय यात्रा की कुछ रहस्यमय घटनाये।
अगर आपको इनके बारे म कुछ पता ह तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
और ऐसी ही रहस्यमय और रोचक ब्लॉग पड़ने के लिये हमारे फेसबुक पेज जरूर लिखे करेhttps://m.facebook.com/Unsolved-fact-154953615180886/?ref=bookmarks

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दुनियां के अनसुलझे रहस्य | Unsolved Mystery in Hindi

दिल्ली की 10 डरावनी जगह ( Top10 Haunted Places in Delhi)